www.aksharbharti.com
  • July 25, 2026
  • Last Update June 15, 2026 11:58 am
  • N Delhi

राष्ट्रकवि ‘दिनकर’ जी को समर्पित होगा ‘द्वितीय गाज़ियाबाद साहित्य महोत्सव’

राष्ट्रकवि ‘दिनकर’ जी को समर्पित होगा ‘द्वितीय गाज़ियाबाद साहित्य महोत्सव’

गाज़ियाबाद साहित्य समिति द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवम्बर माह की दिनांक 16 एवम् 17 को द्वितीय गाज़ियाबाद साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इस वर्ष के आयोजन की दिनांक, थीम और एक विशेषता की घोषणा अमर भारती मीडिया हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में की गई। इस कार्यक्रम में श्री अक्षय जैन और डाॅ सत्यम भास्कर मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में गाज़ियाबाद साहित्य महोत्सव के आयोजन की घोषणा के साथ गाजियाबाद साहित्य समिति के कवियों ने शानदार काव्यपाठ भी किया।


काव्य गोष्ठी का संचालन प्रख्यात कवयित्री और समिति की सचिव निधि भार्गव ने किया। इस गोष्ठी में वरिष्ठ शायर रजनीश त्यागी, कवि व लेखक गौरव शर्मा, बिनोद मैरता, अजय त्यागी, पूनम मल्होत्रा, अर्नित त्यागी, आर्यन तोमर और अतिथियों ने भी काव्य पाठ किया।
द्वितीय गाज़ियाबाद साहित्य महोत्सव की विशेषता बताते हुए गाज़ियाबाद साहित्य समिति के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि इस वर्ष से यह आयोजन साहित्य जगत के किसी एक सुविख्यात कवि या लेखक को समर्पित किया जाएगा और महोत्सव को उनकी महानतम कृति का नाम दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 2024 का महोत्सव राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी को समर्पित रहेगा। इस वर्ष का महोत्सव “रश्मिरथी” कहलाएगा।
गौरव शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि गाज़ियाबाद साहित्य महोत्सव का उद्देश्य गाज़ियाबाद
को वैश्विक साहित्यिक पटल पर स्थापित करना है और साथ ही युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि और रुझान लाना है।
ऋत्विक उदयन जी दिनकर जी के पौत्र होंगे हमारे विशिष्ट अतिथि

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *