www.aksharbharti.com

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अर्जुन गुप्ता गुंजन राजस्थान में सम्मानित होंगे कबीर कोहिनूर अवार्ड – 2025

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अर्जुन गुप्ता गुंजन राजस्थान में सम्मानित होंगे कबीर कोहिनूर अवार्ड – 2025

अखिल भारतीय कबीर मठ, सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू, नागौर, राजस्थान के संस्थापक अध्यक्ष भारत भूषण महंत डॉ नानकदास जी महाराज के सानिध्य में 11 जुलाई को राजस्थान के नागौर जिले में बड़ी खाटू में कबीर कोहिनूर सम्मान-2025 समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से वरिष्ठ साहित्यकार, संपादक तथा वागीश्वरी काव्य निर्झरिणी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अर्जुन गुप्ता ‘गुंजन’ को कबीर कोहिनूर सम्मान-2025 के लिए चयनित किया गया है।
इस कार्यक्रम में देश भर के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार, साहित्यकार, गायक, शिक्षाविद्, पर्यावरण प्रेमी तथा समाजसेवी कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किए जाएँगे।

वागीश्वरी काव्य निर्झरिणी, प्रयागराज, उ.प्र., के संस्थापक अध्यक्ष तथा छंदगुरु डॉ अर्जुन गुप्ता ‘गुंजन’ हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य कवि, निबंधकार, गीतकार, कथाकार तथा समालोचक हैं। आप “संचेतना के स्वर” (त्रैमासिक साहित्यिक ई-पत्रिका) के संपादक हैं। आपकी प्रकाशित पुस्तकें हैं – सुरमयी साँझ, नवोन्मेष, नीले गगन के तले, गीत गाया पत्थरों नें (प्रकाशनाधीन)। आकाशवाणी इलाहाबाद में काव्य कौमुदि कार्यक्रम तथा टी.वी. चैनेल “टेन न्यूज़ लाइव” (गीताश्री) में आपने प्रतिभाग किया है। आपको अनेक साहित्यिक मंचीय तथा विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान प्राप्त हैं।

कबीर कोहिनूर सम्मान – 2025 के लिए चयनित किए जाने पर डॉ अर्जुन गुप्ता गुंजन को सुप्रसिद्ध कवि, कवयित्री, साहित्यकार तथा शिक्षाविद् हरप्रीत सिंह पुरी, शिवानंद सिंह सहयोगी, डॉ उषा अग्रवाल जलकिरण, रीता गुगलानी, सुधा त्रिपाठी, शशि गुप्ता, रीना गुप्ता, वृजेश आनंद राय, अनुपम शुक्ला, सुरजीत सिंह, अन्नपूर्णिमा, डॉ ज्योति कृष्ण, सविता सक्शेना तथा अन्य गणमान्य साहित्य सेवियों नें बधाई तथा शुभकामनाएँ प्रषित किया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *